- अपराधी इंस्पेक्टर किशोर तिवारी को पुलिस बिना किसी भेदभाव और पक्षपात की नीति के शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करें अन्यथा समस्त उत्तर बस्तर तथा छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के भी गांडा समाज के सदस्य विरोध प्रदर्शन तथा आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन होगा l
अक्कू रिजवी / कांकेर। जिला उत्तर बस्तर कांकेर के ब्लॉक दुर्गुकोंडल के गाड़ा समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन को नोटिस देकर मांग की है कि उनके समाज की नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप के अपराधी इंस्पेक्टर किशोर तिवारी को पुलिस बिना किसी भेदभाव और पक्षपात की नीति के शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करें अन्यथा समस्त उत्तर बस्तर तथा छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के भी गांडा समाज के सदस्य विरोध प्रदर्शन तथा आंदोलन करेंगे उक्त गैंगरेप भानुप्रतापपुर में हुआ था और इसकी शिकार नाबालिग युवती लामकन्हार अंतागढ़ की थी। ज्ञापन में गाना समाज ने आरोप लगाया है कि भानुप्रतापपुर में सेक्स रैकेट चलता है, जिसकी चलाने वाली महिला पूजा ठाकुर ने नाबालिग युवती को दरिंदों के आगे डाल दिया और उन लोगों ने गैंग रेप कर दिया। पुलिस ने दूसरे आरोपियों को तो गिरफ्तार किया लेकिन अपने विभाग के आदमी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर के अनेक संदेहों तथा आशंकाओं को जन्म दिया है। पुलिस यदि निष्पक्ष है तो 5 दिनों के अंदर इंस्पेक्टर किशोर तिवारी को गिरफ्तार करें अन्यथा हमारा समाज इस घटना के विरोध में पुलिस तथा प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करेगा। ज्ञात हो कि दलित वर्ग में आने वाली नाबालिग युवती के साथ अपराधियों ने जो कुछ किया है उसकी वजह से सारे उत्तर बस्तर कांकेर जिले में संपूर्ण दलित समाज में ज़बरदस्त आक्रोश है। स्थिति बिगड़ सकती है, यदि पुलिस ने इस्पेक्टर किशोर तिवारी के खिलाफ कार्यवाही करने में देर की ,ऐसी स्थिति में न केवल कांकेर जिले की शांति भंग होगी, बल्कि सारे प्रदेश पर इसका असर होगा।

