महेन्द्र सिंह /पाण्डुका/नवापारा राजिम : गरियाबंद जिला महिला काग्रेस अध्यक्ष एंवं अंचल की समाजसेवी ममता राठौर की अचानक करोना पाजीटिव होने और जिला अस्पताल मे भर्ती करने और इलाज के दौरान आक्सीजन लेबल कम होने से दिनांक 6/4/2021को सुबह 10 बजे लगभग मृत्युु हों गई मृत्यु का समाचार पाते ही काग्रेस के नेताओ कार्यकर्ताओ एंव आमजन मे शोक की लहर फैल गई। असम चुनाव प्रचार से लौटी थी एक सप्ताह पूर्व- काग्रेस पार्टी के सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व ही ममता राठौर असम में काग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार कर लौटी थी तब से तबीयत गड़बड़ चल रही थी। बी.पी. शुगर टेस्ट कराया गया था लेकिन कोविड की ओर किसी का ध्यान नही गया था 5 अप्रेल की रात्रि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तब कोविड टेस्ट कराने पर पता चला कि कोरोना पाजिटीव है।
श्रद्धाजंलि का लगा तांता- काग्रेस की जमीनी स्तर की कार्यकर्ता हसमुख मिलनसार काग्रेस नेत्री के आकस्मिक निधन ने सबको अवाक कर दिया राजिम विधायक अमितेश शुक्ला ने कहा कि काग्रेस की एक आधार स्तभ थी ममता राठौर जी के निधन से पार्टी और आम जन को अपूरणीय क्षति हुई है।
वरिष्ठ काग्रेसी नेता एंव समाज सेवी युगल किशोर पाण्डेय कोचबाय वाले ने कहा कि आम जनता से जुड़ी ममता दीदी जनता की हितो के लिये हमेशा तत्पर रहती थी पद को कभी महत्व नही दिया जन सेवा को महत्व दिया उनके देहावसान से पार्टी और आम जनता की अपूरणीय क्षति हुई है। हम अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि अर्पित करते है।
छूरा जनपद पंचायत के युवा उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा ममता दीदी से राजनीति करने के बहूत सारी अमूल्य जानकारी मुझे मिली थी जमीन से जुड़कर उन्होने आम जनता के लिये कार्य किया हम उनके बताये मार्गो पर हमेशा चलते रहेगे श्रद्धा से नमन करता हूं।
राजिम जिला पचांयत सदस्य चन्द्रशेखर साहू ने श्रद्धाजलि देते हुये कहा कि ममता राठौर सर्वजन के लिये हमेशा कार्य करती थी उनकी सोच दलगत राजनीति से उपर थी उनमे बहुुत कुछ सीखने को मिला गरियाबंद जिला की प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष रही कर्मठ व्यक्तित्व को नमन करता हूं। पूरे राजिम क्षेत्र की जनता की ओर से उन्हे नमन करता हू।
रजनकटा सरकड़ा क्षेत्र की जनपद सदस्य सुश्री बुन्दा साहू ने कहा कि ममता दीदी नारी शक्ति की प्रतीक थी उनके हर कार्य में एक मेहनत की आभा रहती थी आम जनता की आवाज को प्रशासनिक अमले तक पहुचाना और कार्य करवाना ही उनकी राजनीति का मूलमंत्री था उन्हे भावभीनी श्रद्धाजलिं।
गरियाबंद जिला अखिल भरतीय क्षत्रिय महा सभा के अध्यक्ष समाजसेवी माधव सिंह ठाकुर ने कहा कि ममता जी के निधन का समाचार सुनकर हर कोंई अवाक रह गया गरियाबंद क्षेत्र का एक कर्मठ व्यक्तित्व चला गया उनके कार्य करने की क्षमता अदभूत थी जिसमें जनहित का मुद्दा ही मुख्य रहता था नमन करते है
महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर नही रही- अश्रू पूरित, श्रद्धांजली दिये राजिम विधायक एंव सर्वजन ने

