प्रांतीय वॉच

महापौर जानकी काट्जू ने शहीद दीपक भारद्वाज समेत सभी जवानों को दी श्रद्धांजलि

Share this
  • महापौर पहुँची मामा घर पिहरिद 3 दिन रहेगी प्रवास पर
आषीस जायसवाल/ रायगढ : रायगढ़  बीजापुर में नक्सलियों द्वारा क्रूर हमले में शहीद हुए   दीपक भारद्वाज के गृहग्राम पहुँचकर उन्हें एवम जवानों को नगर निगम महापौर जानकी काट्जू ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया, ज्ञात हो कि नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों में ग्राम पिहरिद जांजगीर जिला के दीपक भारद्वाज जो कि रायगढ़ नगर निगम के महापौर जानकी काट्जू के मामा के लड़के है साथ ही यही ग्राम महापौर का मायका भी है, वे भी इस हमले में शहीद हो गए है ,खबर सुनकर महापौर अपने परिवार समेत पिहरिद पहुँचे,और परिवारजनों को ढांढस बंधाया,अभी 3 दिनों तक वे मामा घर मे ही रहेंगी। महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि मैं इस घटना से हतप्रद हूँ,शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कहा सैनिकों के मजबूत कंधों पर देश की बुनियाद टिकी है हमारा गुलशन उन्हीं की बदौलत गुलजार है और हम सब आजाद हवा में चमन भरी सांसे ले रहे हैं सैनिक हमारे देश की आन बान और शान है शहीद जवान आज भी हमारे दिलों में जिंदा है हमे उन पर गर्व है माटी के लालो को मेरा सलाम है उन्होंने कहा कि बीजापुर नक्सली हमले में शहीद मेरे भाई दीपक भारद्वाज और सभी जवानों को मैं अपना शीश झुकाकर शत शत नमन करती हूँ ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *