प्रांतीय वॉच

घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से पहने मास्क, 117 लोगों पर अर्थदण्ड की हुई कार्यवाही

Share this
बालकृष्ण मिश्रा /सुकमा : कलेक्टर विनीत नन्दनवार के मार्गदर्शन में जिले में कोविड-19 की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपाय के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षात्मक नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सतत् कार्यवाही के लिए राजस्व, पुलिस एवं संबधित निकाय के अधिकारियों की दल गठित किए गए हैं। जिनके द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों और फिजिकल दूरी का पालन नहीं करने वालों पर सतत् तौर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में जिले के प्रमुख चैक चैराहों पर टीम द्वारा बिना मास्क के घुमने वाले व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। गत दिवस जिले के कुल 117 लोगों पर कोविड-19 निर्देशों का उल्लघंन किए जाने के फलस्वरूप कार्यवाही करते हुए 37 हजार 400 रुपए अर्थदण्ड वसूला गया। जिसमें नगर पालिका सुकमा में 38, नगर पंचायत कोण्टा में 39, नगर पंचायत दोरनापाल में 25 और छिन्दगढ़ में 15 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माने की वसूली की गई।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *