प्रांतीय वॉच

गरियाबंद की कांग्रेस नेत्री ममता राठौर का निधन 

Share this
 किरीत ठक्कर/ गरियाबंद। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष तथा पूर्व नगर पंचायत गरियाबंद की अध्यक्ष श्रीमति ममता राठौर का आज निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार पिछले चार पांच दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी। बता दें कि श्रीमति राठौर असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी का प्रचार करने के उद्देश्य से कुछ दिनों पूर्व असम गई थी। कुछ दिनों पूर्व लौटी ममता राठौर की कोरोना रिपोर्ट एयरपोर्ट में नेगेटिव बताई गई। किन्तु आज उनके निधन के बाद जिला चिकित्सालय में रिपोर्ट पॉजिटिव बताई जा रही है। जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चौहान ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया की श्रीमति राठौर की एंटीजन रिपोर्ट पीजिटिव आई है। सांस लेने में हुई तकलीफ के बाद आज सुबह ही उन्हें अस्पताल लाया गया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एनआर नवरत्न द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 06 लोगों की मौत हो गई है,जबकि 144 संक्रमित पाये गये है। ममता राठौर के आकस्मिक निधन से नगर वासी सकते में है। पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है। ममता राठौर जिले में कांग्रेस की तेजतर्रार नेत्री के रूप में जानी जाती रही। उनके निधन पर नगर तथा जिले के सभी गणमान्य नागरिकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। आज शाम कोरोना गाइड लाइन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *