पुलस्त शर्मा /मैनपुर : आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के 41 वे स्थापना दिवस पर भाजपा मंडल मैनपुर के आव्हान पर बूथों में कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। मैनपुर मंडल की बूथ क्रमांक 84 हरदीभाठा में स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड- निर्देशों का पालन करते हुए भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उनके पार्टी के प्रति किए गए अमूल्य योगदान पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा भाजपा पार्टी के स्थापना काल से अबतक विचारो का जो विस्तार हुआ है हम इसी के माध्यम से समाज जीवन मे अंत्योदय की स्थापना के लिये जुटे हुए है वर्तमान समय मे हमारे सामने एक कोरोना महामारी की चुनौती है जिसे पराश्त करना ही हमारा लक्ष्य है और आज के दिन मे इस संकल्प को मजबूत करने की जरूरत है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा पार्टी संगठन इस संकट की घड़ी मंे गांव गांव पहुंचकर लोगो की मदद कर रही है। भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी महान विभूतियों को भारतीय जनता पार्टी नमन करती है इन्ही विभूतियों के निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची है आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिनके कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रूप से अंत्योदय को मूर्त रूप प्रदान कर रहे है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, मंडल महामंत्री मनोहर बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, हरीश यादव, मनोज निर्मलकर, सुनील पटेल, सुरेश यादव, तुरूप यादव, राकेश दुबे, निमेश सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने बूथो पर स्थापना दिवस मनाया। भाजपा मंडल द्वारा कोरोना सक्रमण काल को देखते हुए स्थापना दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ताओ को झंडा लगाने व सोशल मिडिया पर पोस्ट करने किये गये आव्हान के बाद मैनपुर, हरदीभाठा, झरियाबाहरा, जिड़ार, इंदागांव, तौरेंगा, कुल्हाड़ीघाट, नहानबिरी, भाठीगढ़ मे कार्यकर्ताओ ने अपने घरो मे भाजपा झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया।
मैनपुर मंडल द्वारा बूथो मे भाजपा ध्वज फहराकर मनाई गई 41 वां स्थापना दिवस
