दिलहरण चंद्रा/ जैजैपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह सद्भावना भवन जैजैपुर में 17 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर के द्वारा यह सामूहिक विवाह का आयोजन जल्दबाजी में किया गया जिसमें आसपास के गरीब लोग अपनी वर – वधु को इस सामूहिक कन्यादान योजना अंतर्गत का लाभ दिलाने के लिए सद्भावना भवन जैजैपुर में एकत्रित हुए जिसमें मुख्यमंत्री कन्यादान के गवाह के रूप में हमारे क्षेत्र के माननीय विधायक केशव प्रसाद चंद्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी जांजगीर प्रीति चोखर चाखियार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जैजैपुर पंचराम धृतलहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, जितेंद्र चंद्रा ,सद्दाम हुसैन, किशन साहू ,श्रीमती भगवती रमन चंद्रा ,चंद्र कुमार चंद्र पूर्व जनपद अध्यक्ष जैजैपुर, दिनेश चंद्रा , दिगंबर साहू, उमाशंकर चन्द्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जैजैपुर,अभिषेक सोनी युवा प्रवक्ता छत्तीसगढ़ कन्यादान में मुख्य साक्षी बने पंडित प्रमोद शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ में 17 जोड़े वर वधू का विवाह कराया जिनमें पिंकी कर्ष नरेश छिराडीह ,स्वती कुमारी प्रकाश आनंद रीवाडीह, सुनीता साहू प्रदीप हसौद, ललिता राजेंद्र कुमार हरेठी कला ,बबीता भारद्वाज संजय राय बहेराडीह, रूपा खट्टरजी अजय तेंदुलकर धमनी ,ज्योति धीवर किरण कुमार जैजैपुर, जया कुमारी महेश्वर वैष्णव कूटराबोर ,योगिता खुटे श्रीराम हसौद ,लव नियम यादव जितेंद्र कुमार दतोद, उषा कुमारी हेमन कुमार अचानकपुर, आरती महिलांगे राजीव कुमार मुक्ता ,अलका कुमारी महेंद्र पाल बैलादुला, रोशनी यादव अजय यादव बोड़सरा ,ललिता लहरें सुनील कुमार कूटराबोड, पुर्णिमा किरण कुमार अमलीडीह,शिव कुमार शिव कुमारी छीता पंडरिया यह एक सामाजिक तौर के साथ में अधिकारिक तौर पर भी विवाह हुआ जिसमें माता- पिता के शिवाय गणमान्य लोगों ने इस विवाह का साक्षी बने इस तरह से यह विवाह सफलता पूर्वक सद्भावना भवन जैजैपुर में वर वधु को पोषण मैं रहने के लिए शपथ भी सभी को दिलाया गया ताकि आने वाले भविष्य में कुपोषण से बचा जा सके के साथ में संपन्न हुआ जिसके मुख्य प्रायोजक परियोजना अधिकारी एकीकृत की बाल विकास परियोजना जैजैपुर के प्रभारी अधिकारी श्रीमती रेखा श्रीवास्तव रही । इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास के सहायिका कार्यकर्ता के साथ सुपरवाइजर फिर भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह में 17 जोड़ी दांपत्य जीवन में शरीक हुए

