कमलेष रजक/ मुंडा : सिद्धेश्वर की पावन धरा नगर पंचायत पलारी में वार्ड 11 में चल रहे श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भक्ति रस की गंगा बह रही है। पूरे नगरवासी भागवत कथा श्रवण के साथ साथ संगीत का आनंद ले रहे हैं।कल सोमवार पंचम दिवस को भी पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। शाम को कथा में श्री कृष्ण रूखमणी विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ जिसे बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में बाल विदूषी क्षमानिधि जी द्वारा कथा श्रवनपान कराया जा रहा है। ब्यासपीठ पर आसीन कथावाचक द्वारा पंचम दिवस श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाया जिस पर श्रद्धालुगण भक्तिभाव से झूम उठे।कथा ब्यास ने कहा कि निष्काम प्रेम से बढ़कर प्रभु को प्राप्त करने का अन्य कोई मार्ग नही है।श्रीकृष्ण रूखमणी का वेश धारण किये बालिकाओं पर भारी संख्या में आये श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया तथा कथा स्थल में रुक्मणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।श्रीकृष्ण रूखमणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुन्तला साहू भी कार्यकर्ताओं सहित कथा श्रवण करने पहुँची और श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग का श्रवण कर लुत्फ उठाया तथा विवाह के टिकावन रस्म में भाग लिया। उन्होंने अतिथियों सहित सर्वप्रथम भगवान की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात ब्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक बाल विदुषी क्षमानिधि जी का श्रीफल भेंटकर एवं पुष्पाहार से स्वागत की । इस अवसर पर उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य सदमार्ग की ओर चलता है, मनुष्य को पूण्य की प्राप्ति होती है।भागवत कथा सुनने से मनुष्य के पाप हर जाते हैं , आत्मिक सुख व शांति की प्राप्ति होती है।भागवत कथा समस्त वेदों का सार है जिसके सुनने ,जीवन मे आत्मसात करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
शाम को विधायक ने अतिथियों श्रद्धालुओं सहित आरती में भागीदारी कर कथा का चरणामृत प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर झड़ी राम कन्नौजे महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, सुनील कुर्रे अध्यक्ष अनु.जाती प्रकोष्ट ब्लॉक कांग्रेस पलारी, संतोष देवांगन पार्षद पलारी, श्रीमती पुष्पा मोहन बंजारे पार्षद पलारी, जानकी ध्रुव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस पलारी, मनोहर लाल साहू, खूबीराम कन्नौजे, प्यारेलाल ध्रुव, यू के नागवंशी, श्रीमती भारती खिलेंद्र वर्मा जनपद सदस्य पलारी,श्रीमती जमुना देवी चंद्राकर, श्रीमती तारादेवी साहू, वयत्री साहू, विजय लक्ष्मी वर्मा,हेमंत वर्मा, अभिषेक महोबे, हेमलाल साहू, प्रकाश कुमार सेन, दिनेश साहू, राजेश साहू, टी एस साहू, आशीष साहू, नवीन साहू, मुरारी वर्मा, घनश्याम वर्मा, शैलेंद्र साहू एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण व नगरवासी उपस्थित रहे।

