मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में 31 मार्च तक हार्ड लॉकडाउन लगा दिया गया है। पहले यह लॉकडाउन 21 मार्च तक लगाया गया था। राज्य के ऊर्जा मंत्री और शहर के अभिभावक मंत्री नितिन राउत ने लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को लॉकडाउन 31 मार्च तक जारी रखने का ऐलान किया। शहर में शुक्रवार को 25,681 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव केस बढ़कर 24,22,021 हो गए हैं। इधर, मुंबई में कोरोना को लेकर BMC ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं।

