प्रांतीय वॉच

क्रॉसिंग बंद करनें की ऐसी हड़बड़ी की बिना लोकार्पण व लाइट के बगैर ही शुरू करा दी आवाजाही

Share this

तिलकराम मंडावी/ डोंगरगढ़। अंडरब्रिज के लोकार्पण व बिना सुविधाओं के बगैर ही आवाजाही षुरू करा दी गई है। लेवल क्रॉसिंग को बंद करनें रेलवे ने ऐसी हड़बड़ी दिखाई कि तकनीकी खामियों के बावजूद इसे षुरू करा दिया गया। 12 मार्च से क्रॉसिंग बंद करनें का फरमान जारी होनें के बाद इसका विरोध किया जा रहा है। इसे चालू रखनें के लिए स्थानीय लोग एकजूट हो गए है। अंडरब्रिज में तकनीकी खामियों के अलावा लाइट नहीं लगा है, जिससें की अंडरब्रिज में अंधेरा रहता है और हादसें होनें की संभावना बनी हुई है। निर्माण पूरा होतें ही लोकार्पण की तैयारी थी। किंतु रेलवे ने इसका भी इंतजार नहीं किया और आवाजाही षुरू करा दी। जबकि अभी ब्रिज में लाइटें लगेगी। सीमेंट के डस्ट से ब्रिज भर चुका है। इधर पर्यंटन क्षेत्र होनें से मंदिर रोड में भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। लेकिन क्रॉसिंग बंद होनें की वजह से आवाजाही के लिए एकमात्र विकल्प अंडरब्रिज ही रहेगा और भारी वाहनों की आवाजाही मंदिर रोड से होगी। इस मार्ग में दर्षनार्थियों की आवाजाही बनी रहती है। खासकर नवरात्र पर्व में टैªफिक व्यवस्था व वाहनों की आवाजाही को रोकना चुनौती रहेगी। क्योंकि रेलवे क्रॉसिंग बंद होनें से अंडरब्रिज से ही सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं बड़ी गाड़ियां भी ब्रिज से नहीं गुजरेगी। आवाजाही षुरू करानें से पहलें अंडरब्रिज की सफाई भी नहीं कराई गई है, जिससें प्रदूशण फैल गया है। लोगों को सांस लेने में परेषानी हो रही है।
सतबहिनी रोड की सड़क मजबूत नहीं- क्रॉसिंग बंद होनें के बाद कालका पारा व छिरपानी की ओर से आनें वालें वाहन सतबहिनी मंदिर रोड से ही होकर गुजर रहा है। लेकिन सतबहिनी मंदिर रोड कांक्रिट है, जो भारी वाहनों के दबाव से सप्ताह भर में ही टूट जाएगी। क्योंकि पूर्व में इसे डायवर्सन रोड के रूप में उपयोग किया गया था तब सड़क वाहनों के दबाव से उखड़ गई थी। जिसका दोबारा मरम्मत कराया गया है। अब 12 महीनें आवाजाही इसी सीसी रोड से रहेगी तो सड़क फिर से टूट जाएगी।
न तो सड़क में लाइट और न ही ब्रिज में- वाहनों की आवाजाही के लिए रेलवे ने अंडरब्रिज षुरू तो करा दिया किंतु सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा। क्योंकि सतबहिनी मंदिर, डिवाइडर रोड में अंधेरा पसरा रहता है। वहीं अंडरब्रिज भी बिना लाइट लगाएं आवाजाही को षुरू करा दिया। यानी रात के अंधेरे में वाहनों की लाइट के भरोसे ही चलना होगा। डिवाइडर में लगी लाइटें केवल नवरात्र पर्व के दौरान ही चालू किया जाता है।
रविवार को स्थानीय लोगों की बैठक, बनाएंगे रणनीति- दैनिक रेल यात्री यूनियन के अध्यक्ष अरूण कुमार चौबे ने बताया कि रविवार को स्थानीय लोगों की बैठक मारवाड़ी धर्मषाला में रखी गई है। जिसमें विषेश रूप से रेलवे क्रॉसिंग बंद होनें के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में रणनीति बनाकर क्रॉसिंग को हर हाल में चालू करनें के लिए रेलवे के बड़े अफसरों से मुलाकात करनें की योजना बैठक में बनेगी। उन्होंने कहा कि क्रॉसिंग बंद करनें से स्थानीय के अलावा बाहर से आनें वालें दर्षनार्थियों को भी परेषानी होगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *