कमलेश रजक/ मुंडा : ब्लाक के 164 प्राथमिक शाला एवं 91 पूर्व माध्यमिक शाला के अंतर्गत अधिकांश स्कूलों में मध्यान भोजन सामग्री के वितरण में विलंब होने की खबरें लगातार मिल रहे हैं मध्यान भोजन वितरण में सोयाबीन बड़ी और पोषक आहार चिकी का वितरण काफी विलंब से हो रहा है जबकि पोषक आहार का वितरण कई स्कूलों में अभी तक नहीं हो पाया है । वर्तमान में 1 जनवरी 2021 से 28 फरवरी 21 तक 46 दिवस के लिए सोया बड़ी एवं पोषक आहार के रूप में चिकी का वितरण किया जाना है। फरवरी माह का खाद्यान्न स्कूलों में छात्रों को वितरित नहीं किया जा सका क्योंकि उसकी प्राप्ति विलंब से हुई है। स्कूलों में सीधे बीज विकास निगम द्वारा संकुलो को भेजा जा रहा है। संकुलो के माध्यम से प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक द्वारा छात्रों को वितरित किया जाएगा। चिकी 16 जून से 31 अक्टूबर तक का वितरित होने के लिए आये हैं। इसे 18 सप्ताह तक सप्ताह में दो दिवस के हिसाब से वितरित करने के लिए भेजा गया है। वर्तमान में स्कूलों में छात्रों को प्रदाय किए जाने वाले सूखा राशन में प्राथमिक शाला के छात्रों को खाद्यान्न वितरण हेतु प्रतिदिन के हिसाब से चावल प्रति छात्र 100 ग्राम दाल 20 ग्राम तेल 5 ग्राम आचार 7.07 ग्राम सोया बड़ी 10 ग्राम नमक 7.07 ग्राम एवं अपर प्राथमिक शाला के छात्रों को चावल डेढ़ सौ ग्राम दाल 30 ग्राम तेल 7.5 ग्राम आचार 10 दशमलव 88 ग्राम सोया बड़ी 15 ग्राम नमक 10 दशमलव 88 ग्राम प्रदाय किया जाना है। पौष्टिक आहार के रूप में चिकी फल्ली दाना से बनी पापड़ी ) बीज निगम द्वारा प्रदाय किया जा रहा है जो कि 20 से 31 अक्टूबर 2021 तक के लिए प्राथमिक शाला में 20 ग्राम प्रति छात्र प्राथमिक शाला में 30 ग्राम प्रति छात्र सप्ताह में दो दिवस दिया जाएगा। स्कूली छात्रों को मिलने वाला यह खाद्यान्न काफी विलंब से पहुंच रहा है।
इस संबंध में विकासखंड शिक्षाअधिकारी अशोक वर्मा ने बताया की सोयाबीन की बड़ी और पोषक आहार चिकी की प्राप्ति विलंब से होने के कारण वितरण में विलंब हुआ है।
इस संबंध में पूर्व माध्यमिक शाला मुंडा के प्रधान पाठक श्रीमती ममता चौहान ने कहा कि कल ही सोयाबीन बड़ी व चिकी संकुल में पहुंचा है जल्द ही वितरण किया जाएगा l

