प्रांतीय वॉच

चौकी टुहलू की अनूठी पहल : अभिव्यक्ति  महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम वर्ष 2021

Share this
रवि सेन/ बागबाहरा। पुलिस विभाग के द्वारा ग्राम टुहलू में महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता विषय पर जिले में सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत अभिव्यक्ति का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य   राम बाई ठाकुर, सरपंच टुहलू  सतपती मरकाम,  लितेश सिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा, चौकी प्रभारी टुहलू उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण साव एवं मुख्य अथितियों के द्वारा महिला सुरक्षा विषय पर विस्तृत उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा महिला संबंधित अपराधों का पाॅम्पलेट वितरण कर महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, साइबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, आत्म रक्षार्थ, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजनाओं, मानव तस्करी, टोनही निवारण, नशा मुक्ति, आदि से संबंधित जानकारी दी गयी ।  महिला समूह, महिला स्वसहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को,  मितानिनों, को सम्मानित किया गया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।  इस अवसर पर अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योग्यता व प्रतिभाशील महिलाओ को सम्मानित किया गया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *