प्रांतीय वॉच

छिंदगढ़ में साप्ताहिक बाज़ार के अवसर पर सूचना शिविर आयोजित

Share this
  • स्कूली छात्रों ने दिखाया प्रदर्शनी और प्रचार पुस्तिकाओ में रुझान
बालकृष्ण मिश्रा/ सुकमा : सुकमा जिले में जनसंपर्क विभाग द्वारा तीनो विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के साप्ताहिक बाज़ार में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन की उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए विकास फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अनुक्रम में आज छिंदगढ़ में साप्ताहिक बाज़ार के अवसर पर सूचना शिविर आयोजित की गई। छिंदगढ़ मुख्य मार्ग से लगे मैदान में जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास फोटो प्रदर्शनी और सूचना शिविर लगाकर शासन की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया गया।
स्कूली छात्र छात्राओं ने दिखाया रुझान
प्रदर्शनी स्थल स्कूल के समीप होने के फलस्वरूप स्कूली छात्रों ने खासा रुझान दिखाया। कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले सुखदास नायक अपने मित्रों आसमन बघेल, बुधराम यादव, रवि कश्यप के साथ प्रदर्शनी में लगे छायाचित्रों का अवलोकन कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। इसके साथ ही स्कूली छात्राओं ने भी प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। छात्र छात्राएं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन, संबल, उन्नति के हर्ष आदि पुस्तिकाओं और प्रचार सामग्री प्राप्त कर और भी उत्साहित हो उठे। उन्होंने कहा कि किताबों के माध्यम से हम शासन की योजनाओं के बारे में और गहराई से जान पाएंगे और दूसरों को भी जानकारी दे सकेंगे।
वहीं प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ में नेत्र सहायक के रूप में कार्यरत श्री अनिल कुमार नेताम ने जनमन और उन्नति के हर्ष पुस्तिका को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवाओं के लिए सहयोगी बताया। इसके साथ साप्ताहिक बाज़ार में खरीदी करने आए ग्रामीणों ने भी प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली और प्रचार पुस्तिकाओं को हाथो हाथ लिया। कल विकासखंड कोंटा में बस स्टैंड में विकास फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *