- एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भापुसे)में आज प्रेसवार्ता कर बताया कि थाना चांदो में अपराध क्रमांक 09/2021 धारा 384, 386, 507, 34 भादवी छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम की धारा 08 की विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 की धारा 10, 13 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व नक्सली जोनल कमांडर एवं सहयोगी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले भी चार नक्सली सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सरपंच संगीता पैकरा ग्राम पंचायत खजुरियाडीह थाना चांदो में आकर 2/ 3 फरवरी की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा भारत कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के नाम कोयल संग जोनल कमेटी कामरेड के द्वारा तीन दिवस के भीतर 10 लाख रुपए की मांग की गई थी और तथा इसकी सूचना पुलिस को नहीं देने की धमकी दी गई थी। पुलिस को सूचना देने पर 6 इंच छोटा करने की भी उस पर्ची के माध्यम से धमकी दी गई। विवेचना केे दौरान आर.पी. साय (भापुसे) पुलिस महाानिरीक्षक सरगुजा रेंज के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन मैं तथा नितेश कुमार गौतम एसडीओपी रामानुजगंज वह डीके सिंह उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन के नेतृत्व्व में आरोपियों पता तलाश शुरू हुई। जहां पूर्व में ही 4 नक्सली सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वह मुख्य पूर्व नक्सली जोनल कमांडर फरार प्रवीण खेस उर्फ़ बिनय उर्फ नेपाली की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी थी।जहा पुलिस को 9 मार्च को मुखबिर की सूचना पर एवं साइबर सेल की मदद से आरोपी पूर्व नक्सली जोनल कमांडर नेपाली को उसके ग्राम मैनपाट लखनपुर क्षेत्र से एवं उनके सहयोगी आरोपी संजय लोहार सराईडीह थाना भंडारिया जिला गढ़वा झारखंड के ग्राम दुपीचौरा को थाना राजपूर क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जहां इनके पास से माओवादी कोयल संघ जोनल कमेटी का 8 नग नक्सली पर्चे बरामद किया गया। कार्यवाही के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। इस कार्यवाही में निरीक्षक अनुरंजन लकरा थाना प्रभारी चांदो सहायक उपनिरीक्षक टिकेश्वर यादव प्रधान आरक्षक शिपक रंजन शर्मा,श्याम लाल भगत, आरक्षक राजेश लकड़ा, ज्ञानेश्वर राजवाड़े राजकिशोर पैकरा जिला बलरामपुर व प्रधान आरक्षक मुन्ना राम टोप्पो सराहनीय योगदान रहा।

