प्रांतीय वॉच

माता मावली मेला के पारम्परिक पूजा-अर्चना में शामिल हुए कलेक्टर, एसपी एवं सीईओ

Share this
  • अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ वाद्य यंत्र बजाकर बढ़ाया उत्साह
नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : माता मावली मेला आयोजन के पूर्व संध्या में आयोजित पारम्परिक पूजा-अर्चना में जिले के कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री राहुल देव सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सभी अधिकारियों ने पूजा में अपनी सहभागिता निभाते हुए पारम्परिक ढंग से मेला में आये देवी-देवताओं की पूजा की और जिले में शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कलेक्टर श्री साहू ने आंगादेव को उठाकर परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने अंचल के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोकनर्तक दलों के नृत्य की प्रस्तुति को देखा और सराहा। इस दौरान कलेक्टर, एसपी और सीईओ ने स्थानीय वाद्य बजाकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, माता मावली मेला आयोजन समिति के पदाधिकारीगण, समाज प्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में माता मावली के भक्त उपस्थित थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *