प्रांतीय वॉच

कलेक्टर ने डौण्डी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के गौठानों में आजीविका संबंधी गतिविधियों का किया निरीक्षण

Share this

सन्नी खान/ बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गॉव योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत् आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़, भर्रीटोला-43, साल्हे, ठेमाबुजुर्ग और सल्हाईटोला पहुॅचकर वहॉ गौठानों में विभिन्न आजीविका संबंधी गतिविधियों का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर इस अवसर पर मौजूद थे। कलेक्टर ने ग्राम भैंसबोड़ के गौठान परिसर में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण तथा विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने वहॉ शीघ्र मुर्गीपालन शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वसहायता समूह की सदस्यों को जैविक कीटनाशक निर्माण हेतु प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वहॉ चारागाह परिसर में सब्जी उत्पादन तथा मधुमक्खी पालन का अवलोकन किया। उन्होंने स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे मशरूम उत्पादन का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर ने ग्राम भर्रीटोला-43 के गौठान में निर्माणाधीन मुर्गी शेड तथा वर्मी शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने वहॉ वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और विक्रय की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम साल्हे के गौठान परिसर में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण व निर्माणाधीन वर्मी टांका का अवलोकन किया। स्वसहायता समूह की सदस्यों ने कलेक्टर को बताया कि वे मशरूम उत्पादन भी शुरू कर चुके हैं। मिनी राइस मिल से मिर्ची, हल्दी तथा धनिया पाउडर तैयार किया जा रहा हैै। कलेक्टर ने वहॉ चारागाह परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न आजीविका संबंधी गतिविधियॉ हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम ठेमाबुजुर्ग तथा सल्हाईटोला के गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण तथा विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने वहॉ चारागाह परिसर में सब्जी उत्पादन कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन दिए। ग्राम सल्हाईटोला की स्वसहायता समूह की सदस्यों ने कलेक्टर को बताया कि ड्रीप सिंचाई से सब्जी उत्पादन किया जा रहा है, आमदनी मिलना शुरू हो गया है। कलेक्टर ने सब्जी उत्पादन में भी वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने तथा फसल का उचित देखरेख के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम सल्हाईटोला में स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल तथा दोना पत्तल का अवलोकन कर उसकी सराहना की।
कलेक्टर ने ग्राम पेंवारी पहुॅचकर वहॉ के वन अधिकार पट्टाधारी हितग्राहियों से भूमि सुधार, डबरी निर्माण, कुॅआ निर्माण, फेंसिंग कार्य, बोर खनन आदि के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर, आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने ग्राम साल्हे के ब्लैक राइस उत्पादक किसान का किया उत्साहवर्धन
कलेक्टर जनमेजय महोबे आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम साल्हे पहुॅचे। वहॉ ग्राम के किसान श्री सुखीराम ने कलेक्टर को बताया कि उसके पास साढ़े तीन एकड़ खेत है। वह इस वर्ष कृषि विभाग के मार्गदर्शन में अपने आधा एकड़ खेत में ब्लैक राइस का उत्पादन किया है। खेत में वर्मी कम्पोस्ट का ही उपयोग किया और उत्पादन भी अच्छा हुआ। किसान ने बताया कि उसका ब्लैक राइस एक सौ रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर विक्रय होता है। उसने प्रसन्नतापूर्वक बताया कि वह आगामी खरीफ सीजन में सवा एकड़ खेत में ब्लैक राइस का फसल लेने का प्लान बनाया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान सुखीराम का ब्लैक राइस ‘‘बालोद बाजार‘‘ में भी विक्रय के लिए उपलब्ध है। कलेक्टर श्री महोबे ने ब्लैक राइस उत्पादक किसान सुखीराम की सराहना की और शासन की योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने उसका उत्साहवर्धन किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *