प्रांतीय वॉच

स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर अजय पप्पू मोटवानी महाशिवरात्रि के एक दिन पहले स्वच्छता अभियान चलाया

Share this
  • राजापारा में शिवरात्रि पूर्व श्रमदान एवं सफाई अभियान

अक्कू रिजवी/ कांकेर।  बुधवार सुबह से कांकेर के राजा पारा स्थित जैन मंदिर के बाजू व शिव मंदिर के आसपास, जहां प्रतिवर्ष शिवरात्रि  मोहल्ले वासियों और शहरवासियों के द्वारा धूमधाम से मनाई जाती है ,प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि धूमधाम से  मनाए जाने की तैयारी के लिए उक्त स्थल और आसपास की जगहों पर स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चलाया गया। इस अवसर पर जाने-माने समाजसेवी पूर्व पार्षद पप्पू अजय कुमार मोटवानी, धर्मेंद्र  देव ,कृष्णा महाराज, करण नेताम, आकाश चौरसिया, विकास चौरसिया, विजू पटेल, गोपाल पटेल, दुलार कुंजाम ,मोंटू तंबोली, संजय ठाकुर, सदा साहु ,अभिषेक सोनी आदि ने उपस्थित होकर अपना अपना सक्रिय योगदान किया । आशा की जाती है कि इस वर्ष भी राजापारा की शिवरात्रि का कार्यक्रम सर्वाधिक धूमधाम से तथा चर्चित रहेगा…!!!

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *