बालकृष्ण मिश्रा/ सुकमा : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा द्वारा ग्राम पंचायत सोनाकुकानार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कृषि कार्य से जुड़े महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली द्वारा आयोजित महिला दिवस का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं कृषि से जुड़े महिलाओं को उन्नत खेती के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं नारी शक्ति पर महिलाओं को शिक्षा एवं संगठन तथा सर्वांगीण विकास हेतु प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की महत्ती भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को कृषि से जुड़े पहलुओं पर विशेष एवं बहुमूलय जानकारी दी गई जिसमें हल्दी, मिर्च, मसाला एवं आचार जैसे उत्पादन का मूल्य संवर्धन कर आय को सुदृढ़ कर सकते हैं। कृष विज्ञान केन्द्र द्वारा इस अवसर पर कुर्सी दौड़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर भाग लिया। साथ ही विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से कृषक डायरी एवं कृषि पंचाग का भी वितरण किया गया।
महिला दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित

