प्रांतीय वॉच

आनंद मेला में सुकमा वासियों को स्वादिष्ट व्यंजनों का मिला स्वाद

Share this
  • महिलाओं ने घर की रसोई से परोसा स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका
बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मिनी स्टेडियम सुकमा में जिला प्रशासन महिला एवम् बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं ने मिनी स्टेडियम में आयोजित आनंद मेला में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगाए और अपनी घर की रसोई का स्वाद सुकमा वासियों को परोसा। महिलाओं द्वारा सामूहिक एवम् एकल रूप से कुल 15 स्टाल लगाए गए। सुकमा नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती आयशा हुसैन ने फीता काटकर आनंद मेला का शुभारम्भ किया।
20 से भी अधिक व्यंजनों का मिला स्वाद
श्रीमती पार्वती गुप्ता ने सुकमा वासियों को अपने हाथ से बने पिज़्ज़ा का स्वाद चखाया, वहीं श्रीमती एम. पद्मावती ने आंध्रप्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन पुलियारम पारोसी। पोटकेबिन सुकमा के शिक्षिकाओं द्वारा मूंगबड़ा, गुलाब जामुन, पूड़ी सब्जी और चाय कॉफी का स्टाल लगाया गया। श्रीमती परिणीता कश्यप ने रोज़ कुकी, श्रीमती सपना गांधी ने पनीर चिल्ली, केक, गुपचुप, श्रीमती पुष्पा चांडक द्वारा इडली, डोसा, श्रीमती प्राची चांडक एवम् रश्मि तापड़िया द्वारा साबूदाना बड़ा एवम् फ्रूट कस्टर्ड, श्रीमती शांति कुदराम द्वारा छत्तीसगढ़ के परंपरागत अरसा, श्रीमती मंजू राठी ने मूंग कचौड़ी, दंतेश्वरी महिला समूह कुम्हाररास द्वारा खिचड़ी, श्रीमती कीर्ती गुप्ता द्वारा दही बड़ा और लौकी बर्फी, श्रीमती ममता मिर्री द्वारा वेज मंचूरियन तथा श्रीमती प्रमिला गुप्ता एवम् लक्ष्मी गुप्ता ने सुकमा वासियों को छोले भटूरे और समोसे का स्वाद चखने का मौका दिया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *