रायपुर। छ्त्तीसगढ़ भाजपा विधि प्रकोष्ठ और आईटी सेल की घोषणा कर दी गई है, विधि प्रकोष्ठ की नई टीम में जिला रायपुर शहर से भुवनलाल साहू को जिला संयोजक और हेमंत कुमार चंद्राकर को ग्रामीण रायपुर जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। धर्मेंद्र दुबे को सरगुजा जिला संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही आईटी सेल में तोषन साहू को रायपुर शहर जिला संयोजक और राजेश साहू को रायपुर ग्रामीण जिला संयोजक बनाया गया है। इनके अलावा आशीष पटेल को बिलासपुर जिला संयोजक, राजा महोबिया को दुर्ग जिला संयोजक, रिंकू शर्मा को बस्तर जिला संयोजक और विवेकानंद झा को जशपुर जिला संयोजक बनाया गया है।
पूरी सूची यहां देखिए —






