दिलहरण चंद्रा/ जैजैपुर : जैजैपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दतौद के पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल दतौद में मितानिन का प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम संपन्न हो रहा है मितानिनों का 25 वा चरण प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें 133 मितानिन उपस्थित है प्रेरकों द्वारा स्वास्थ्य सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है खासकर कोरोना वायरस से संबंधित प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को जाकर मितानिन अच्छी तरीके से बचाव के संबंध में बता सके सभी को कॉपी पुस्तक भी उपलब्ध कराया गया है शासन के गाइडलाइन अनुसार एक सप्ताह के प्रशिक्षण रखा गया है। जिसमे 20 , 20 मितानिनो का 4 बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रेरक ने जानकारी देते हुए बताया की जिसमें नवजात शिशु विकसित के बारे में बच्चों में निमोनिया हो जाते हैं उसके बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है मानसिक रूप से महिलाएं ग्रसित होते हैं जिससे गांव में कुछ लोगों द्वारा महिलाओं को जादू टोना का नाम दे देते हैं वह कोई जादू टोना नही है आम बीमारी है जिससे इलाज करने पर ठीक हो सकते हैं। ऐसा प्रेरकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मितानिन प्रशिक्षण शिविर में 133 मितानिन हुए शामिल

