रायपुर वॉच

पीडि़त परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता, बठेना मामले की उच्च स्तरीय जांच किए जाने भाजपा ने रखी मांग

Share this

रायपुर। पाटन के बठेना में पांच लोगों की हुई मौत पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। सोमवार की सुबह गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू घटनास्थल पहुंचे थे, दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता भी बठेना पहुंच गए। उन्होंने इस घटना को हृदय विदारक लोमहर्षक बताते हुए कहा कि यह कतई संभव नहीं कि जलाकर मारने वालों का भी हाथ बंधा हुआ था। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, छत्तीसगढ़ में माफियाराज हावी हो गया है इसलिए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, रमशीला साहू, पुन्नूलाल मोहले और शिवरतन शर्मा स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ बठेना पहुंचे। पीडि़त परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था काफी ज्यादा बिगड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक खुड़मुड़ा हत्याकांड के आरोपितों का सुराग नहीं मिल सका है और पाटन विधानसभा में फिर से इस तरह की घटना हो चुकी है। भाजपा नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह हृदय विदारक लोमहर्षक घटना है, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए इसलिए की छत्तीसगढ़ में माफियाराज हावी हो गया है और लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *