देश दुनिया वॉच

महिला ने किया रेप…14 साल के किशोर के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर हुई गर्भवती

Share this

अमेरिका में एक 14 साल के बच्चे के साथ बलात्कार करते हुए पकड़ी गई महिला ने दावा किया है कि अब वह गर्भवती है। महिला ने कथित तौर पर एक साल पहले अमेरिका के अरकंसास में 14 साल के किशोर के साथ रेप किया था। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को एक गवाह ने ही यह बताया है कि महिला वारदात के एक साल बाद पीड़ित किशोर के बच्चे से गर्भवती है। यौन शोषण का यह मामला तब सामने आया था जब एक शख्स ने राज्य के चाइल्ड एब्यूज हॉटलाइन पर फोन कर के यह बताया कि ब्रिटनी ग्रे नाम की महिला ने 14 साल के लड़के के साथ संबंध बनाया है। बीते साल सितंबर में एक गवाह ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को 14 साल के किशोर संग संबंध बनाते देखा है। उसने यह भी बताया कि ब्रिटनी ग्रे के पीड़ित किशोर संग एक साल से ज्यादा समय तक संबंध रहे। गवाह ने ही पुलिस को यह भी बताया कि ब्रिटनी अब पीड़ित किशोर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि कर ली है कि महिला गर्भवती है। महिला को इसी साल 1 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और बीते गुरुवार 5 हजार डॉलर का बॉन्ड भरने के बाद उसे जेल से रिहा किया गया। महिला को अब 23 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *