प्रांतीय वॉच

यातायात के नियमों का उलंघन करने वालों के प्रति पुलिस के तेवर हुए सख्त

Share this
  • 11 लाख रुपए की मशीन से हो रही है सघन चेकिंग
प्रकाश नाग/ केशकाल : राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से आज रविवार को कोंडागांव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मस्सूकोकोड़ा में फरसगांव थाना प्रभारी विनोद साहू के नेतृत्व में पुलिस की टीम के द्वारा चेकपोस्ट लगाकर यातयात के नियमो का उलंघन करने वालो पर चालानी करवाई की गई। जहां पुलिस के द्वारा लगभग 11 लाख रुपए की गतिमापक मशीन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों के साथ साथ अन्य प्रकार से यातायात के नियमो का उलंघन करने वाले दुपहिया व चारपहिया वाहनों को रोक कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
आपको बता दें कि कोंडागांव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर इन दिनों प्रत्येक थाना व चौकी क्षेत्र में पुलिस के द्वारा गांव गांव जाकर ग्रामीणों को चलित थाना के माध्यम से यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए नियमो का पालन करने की समझाइश दी जा रही है। इसके बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के फलस्वरूप लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए आज फरसगांव थाना प्रभारी विनोद साहू के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 ग्राम मस्सूकोकोड़ा के समीप चेकपोस्ट लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया साथ ही यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी करवाई की गई।
11 लाख रुपए की गतिमापक मशीन से हो रही है चेकिंग 
फरसगांव थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि बीते दिनों जैतपुरी के समीप बाइक व ट्रेक्टर के बीच टक्कर होने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। यदि उन्होंने यातयात के नियमो का पालन करते हुए हेलमेट पहना होता और सीमित गति में बाइक चलाया होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। भविष्य में कभी इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाएं न हो इस उद्देश्य से आज हमने वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया है। जिसके लिए हमने लगभग 11 लाख रुपए की गतिमापक (स्पीडोमीटर) मशीन लगाया है जिससे लगभग 500 मीटर दूर से आ रही चारपहिया वाहन की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है। यदि कोई वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित गति से तेज वाहन चला रहा है तो उस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आज दोपहर 2 बजे तक 45 लोगों पर 11,700 रुपए की चलानी कार्रवाई हुई है, साथ ही लोगों को यातायात के नियमो का पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *