यामिनी चंद्राकर/ छुरा : छुरा नगर में आयोजित 18 वीं राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में छत्तीसगढ़ भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल का नगर आगमन हुआ इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिले से मेरा पुराना रिश्ता रहा है गरियाबंद जिले में हर बार मेरा आगमन नए प्रकार से होता है पहले मै गरियाबंद जिले का प्रभारी मंत्री रह चुका हूं इसलिए मेरा लगाव यहां के लिए अधिक है और आज गरियाबंद जिले के वनांचल ग्राम में इतना अच्छा भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है जिसके लिए मै आयोजक समिति को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं अभी हमने देखा कि हमारे बच्चे चाहे बालक हो या बालिका भारोत्तोलन के खेल में अच्छा परफार्मेंस दे रहे है ये बच्चे और अच्छा प्रदर्शन कर सकते है इनको अच्छी सुविधा के साथ अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता है मेरी सोच है कि छत्तीसगढ़ के हर जिले में इस खेल के लिए प्रशिक्षण केंद्र हो साथ ही बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए अच्छे कोच की भी जरूरत है। ताकि छत्तीसगढ़ के बच्चे भारोत्तोलन खेल में दक्षता हाशिल कर राज्य का नाम रौशन कर सके।इस दौरान उन्होंने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विजेताओ को प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतीक चिन्ह प्रदाय किया।इस अवसर पर आई एस बी एम के कुल सचिव डॉ बी पी भोल, सरपंच संघ अध्यक्ष लेखराम धुर्वा, भाजपा नेता छतर सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के सुकलाल जंघेल गरियाबन्द भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष यशवंत यादव प्रमोद सिंह ठाकुर शीतल ध्रुव धनंजय सिन्हा देव नारायण यदु विमल पुरोहित संकेश्वर मरकाम यूनुस खान शंकर यदु, चंद्रभूषण निषाद पुराणिक नागेश राजकुमार लहरें आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन हीरा लाल साहू के द्वारा किया गया।
खिलाड़ियों को अनुशासन में रह कर खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए : विजय बघेल

