कमलेश रजक/ मुंडा : बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुन्तला साहू पहुँची एवं भगवान की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि विकास हेतु आशीर्वाद माँगा।उन्होंने तुलसिवर्षा तथा तर्पण सहस्त्रधारा में भाग लिया साथ ही ब्यासपीठ में विराजमान कथावाचक पंडित कुलभूषण तिवारी के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि मानव जीवन में श्रीमद्भागवत कथा का बड़ा ही महत्व है। संसार में जो भी इस कथा का श्रवण करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा भगवान के श्रीमुख से कही गई कथा है। कथा के समय स्वयं भगवान कथास्थल में विराजमान रहते हैं। अतः इस कथा का श्रवण शुद्ध मन से पूरे भक्ति और श्रद्धा से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य केवल खुद के कल्याण के बारे में सोचता है, यदि वह समाज हित के बारे में सोचे तो संसार स्वर्ग बन जाए। श्रीमद्भागवत कथा में बताई गई बातें यदि मनुष्य आचरण में उतारे तो वह समाज का कल्याण कर सकता है। मनुष्य व्यर्थ ही चिंता करता है। उसे केवल कर्म करना चाहिए। कर्म के अनुरूप ही उसे फल की प्राप्ति होगी। इस मौके पर गुरुदयाल यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन वीरेंद्र बहादुर कुर्रे सरपंच खैन्दा एवं नवनियुक्त संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस बलौदाबाजार, श्रीमती कल्याणी नूतन पैकरा सरपंच कुम्हारी पुनाराम लोधी पूर्व उपसरपंच ,डॉक्टर विमलेश वर्मा पूर्व सरपंच ,महेश साहू पवन पांडे चंपाबाई छत्रिय चंद्रिका ठाकुर गीता बंजारे ,रामलाल छत्रिय,खिख राम पैकरा, शिव निषाद नोखराम पांडे विजय लोधी हीरालाल साहु ,ओम शंकर पैकरा,सनातन लोधी महेंद्र लोधी, रोशनी लोधी,श्रद्धालुगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
- ← अशोक सिंह बने जिला उपाध्यक्ष तो आरती सिंह बनी जिला महामंत्री कांग्रेस
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : कोरोना काल में अहम रही इन महिलाओं की भूमिका →