तिलकराम मंडावी/ डोंगरगढ़। नेहरू कॉलेज का स्टेडियम अब आम लोगों के लिए खुल चुका है। स्टेडियम में पहली बार ग्रीन ग्रास लगाएं गए है। ग्रीन टर्फ में खिलाड़ी अब खेल सकेंगे। यह एक तरह का नया अनुभव होगा। लोकार्पण के बाद ग्रास के मेंटेनेंस के लिए आम लोगों के लिए स्टेडियम को नहीं खोला गया था लेकिन अब इसें लोगों को समर्पित कर दिया गया है। स्टेडियम का कायाकल्प करनें के लिए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नवाज खान व विधायक भुनेष्वर बघेल की मेहनत रंग लाई। विषेश रूप से स्टेडियम के रंग-रोगन के साथ जीम का भी निर्माण यहां हो चुका है। स्टेडियम में अब लोग वॉक करनें व खिलाड़ी खेलनें के लिए पहुंच रहे है। यहां पर सांस्कृतिक, राजनीतिक व धार्मिक आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
आनें वालें दिनों में यह सुविधा भीः जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नवाज खान ने बताया कि आनें वालें दिनों में स्टेडियम के चारों ओर चेकर टाइल्स लगाया जाएगा। साथ ही दर्षकों के बैठनें के चेयर भी लगाएं जाएंगे। इसके अलावा ओपन जीम भी ग्राउंड में लगानें का प्रस्ताव बनाया गया है। डोंगरगढ़ का सबसें पहला ग्रीन टर्फ ग्राउंड होगा।

