प्रांतीय वॉच

छेड़खानी करने से मना किया तो मारपीट की, बदमाशों की नहीं हो रही गिरफ्तारी

Share this
जांजगीर-चाम्पा : पुलिस प्रशासन बदमाशों के ऊपर अंकुश लगाने में नाकाम नज़र आ रहा है, जिसके चलते इन बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. जी हां, ऐसा ही एक मामला जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोरसी में सामने आया है, जहां सत्यनारायण साहू उसके पुत्र एवं बेटी ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, ग्राम पंचायत खोरसी के सत्येंद्र कर्ष द्वारा मेरे दो बेटियों को गंदे-गंदे इशारे करने के साथ छेड़खानी किया जा रहा था, जब मुझे इस बात का पता चला तो मेरे द्वारा मना किया गया तो सत्येंद्र कर्ष, छोटू एवं दिलीप कर्ष और उनके सहयोगी विवाद पर उतर आए और हम लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की है. इस बात को आज 3 दिन हो चुका है, परंतु अभी तक इन बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसके चलते लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले ऐसे बदमाश आज खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़िता पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जब पूरे मामले की पुष्टि के लिए मीडिया कर्मियों ने दोनों पक्षों का बयान लिया तो आरोपी पक्ष ने अपनी सत्ता का रौब दिखाते हुए अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आएं, वहीं पीड़िता पक्ष सत्यनारायण साहू के परिवार डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं, जहां आरोपी पक्ष द्वारा इन लोगों को केस वापस लेने के लिए डराया धमकाया जा रहा है और बोला जा रहा है तुम मेरा क्या उखाड़ लोगे, अगर तुमने केस वापस नहीं लिया तो जान से मारने की धमकी भी दी जा रही हैं. ऐसे में सत्यनारायण साहू के परिवार वाले डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द इन बदमाशों की गिरफ्तारी की गुहार लगा रहे हैं।
ऐसे में अब बड़ा सवाल पुलिस प्रशासन पर उठता है कि एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नए नए कानून व्यवस्था बना रही हैं. ऐसे में ग्राम पंचायत खोरसी के एक बेटी के साथ कुछ बदमाशों द्वारा छेड़खानी किया गया, जब इस बात को मना किया गया तो वे इनके साथ मारपीट की गई, जहां ये बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़िता पक्ष पर केस वापस लेने दबाव बना रहे हैं तो ऐसे में इन बदमाशों की गिरफ्तारी आखिरकार कब होगी, बड़ा सवाल है ?
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *