प्रांतीय वॉच

अशोक सिंह बने जिला उपाध्यक्ष तो आरती सिंह बनी जिला महामंत्री कांग्रेस

Share this
  • बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी में हुआ आंशिक संशोधन

आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने प्रदेस कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम को पत्र लिखते हुए अवगत कराया कि पार्टी समर्पित कार्यकर्ता छूट गए है कार्यकारिणी में आंशिक संशोधन कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जानाा आवश्यक है l स्थिति परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यकारिणी के पद पर परिवर्तन किया गया जहां छुटे कार्यकर्ताओं को नई कार्यकारिणी में जगह दी गई है । नई कार्यकारिणी में बलरामपुर के अशोक सिंह को जिला उपाध्यक्ष एवं अशोक सिंह की भाभी श्रीमती आरती सिंह को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। जिसके बाद बलरामपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सूची जारी होते ही कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह एवं जिला महामंत्री आरती सिंह को बधाई देने का तांता लग गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *