अक्कू रिजवी/ कांकेर। कांकेर की ख्याति प्राप्त स्कूल पैराडाइज में नर्सरी से लेकर हाईस्कूल तक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ज्ञातव्य है कि पैराडाइज स्कूल ने विगत वर्षों में बहुत अच्छी प्रगति की है। अब उसके पास स्वयं का विशाल भवन, मैदान, हॉस्टल, स्कूल, वाहन ,प्रयोगशाला आदि सब कुछ है। विगत कुछ वर्षों में यहां पढ़ाई का स्तर भी ऊंचा हुआ है, तथा रिज़ल्ट बराबर अच्छे निकल रहे हैं । यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकल रहे छात्र अच्छी सर्विसों में हैं। प्राचार्य श्रीमती रश्मि रजक तथा उनके स्टाॅफ के शिक्षक/ शिक्षिका अपने काम पर बहुत गंभीर हैं तथा बच्चों में अनुशासन तथा मानसिक विकास हेतु बहुत परिश्रम करते हैं। विद्यालय में खेल तथा अन्य गतिविधियों का बहुत अच्छा प्रबंध है। इन सभी कारणों से लोग इस विद्यालय की प्रशंसा करते हैं तथा पालक एवं बालक सभी अपने इस पैराडाइज स्कूल पर नाज़ करते हैं।
कांकेर की सुप्रसिद्ध ख्याति प्राप्त स्कूल पैराडाइज में एडमिशन शुरू

