प्रांतीय वॉच

पाकेला के साप्ताहिक बाजार में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी

Share this
बालकृष्ण मिश्रा/ सुकमा : आज सुकमा जिला के छिंदगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पाकेला साप्ताहिक हाट बाजार में जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर के माध्यम से जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए गणेश नाग ने आम जन तक शासन की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी को सशक्त माध्यम बताया। इसके साथ ही ग्रामीणों को जनमन, संबल, युवा जोश और हुनर की झंकार, किसान गाइड, इत्यादि संबंधित पत्र-पत्रिकाओं, पुस्तकों का वितरण भी किया गया। शिविर में युवाओं के साथ ही बुजुर्गों ने भी प्रचार सामग्रियों से लाभ लिया। उपसरपंच श्री लखमा राम नाग अपनी सुपुत्री बसंती नाग के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के गांव से हाट बाज़ार में खरीदारी करने आए ग्रामीणजनों ने छायाचित्र का अवलोकन कर शासकीय योजनाओं की जानकारी ली।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *