तिलकराम मंडावी/ डोंगरगढ़। शासकीय नेहरू कॉलेज एनएसएस के पुरूश इकाई कार्यक्रम अधिकारी बीआर सिवारे व महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी आशा चौधरी के निर्देशन में एनएसएस के स्वयं सेवको ने नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम की अध्यक्षता में इंडियन गैस एजेंसी से लेकर महाविद्यालय तक सड़क में फैले प्लास्टिक पाउच, पन्नी व कचरे को साफ कर शहर के नागरिकों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान व शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेष दिया। इस अवसर पर एनएसएस के दलनायक विक्की रामटेेके, उपदलनायक मोहनीष तुरकर सहित स्वयं सेवक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
गैस एजेंसी से कॉलेज तक एनएसएस के छात्रों ने की सफाई, प्लास्टिक मुक्त षहर बनानें का लिया संकल्प

