- सत्र समाप्ति के बाद बलरामपुर पहुचे क्षेत्रिए विधायक का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
- बजट में बलरामपुर को मिली सौगात का लोगो ने विधायक को दिया बधाई
आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर जिला मुख्यालय में क्षेत्रिए विधायक बिरहसप्त सिंह का बजट सत्र समाप्ति के बाद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया स्वागत में जिला कांग्रेस , यूथ कांग्रेस , ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद सामिल थे |लोगो ने विधायक को अपने विधान सभा क्षेत्र के लिए बजट में शामिल कराए जाने को लेकर जिले को मिली बड़ी सौगात के लिए धन्यवाद एवं बधाई दिया | इस स्वागत कार्यक्रम में बलरामपुर जिला कांग्रेस सयुक्त महामंत्री अंजुम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण जसीम अंसारी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रिपूजित सिंह पार्षद श्रीमती सुंदरमनी मिंज, सलीम खान, पार्षद संजय खाखा, पार्षद संजीत सिंह , एवं सैकड़ो कार्यकर्ता सामिल थे |