प्रांतीय वॉच

भवरडीहा जंगल से वन विभाग की टीम ने लकड़ी सहित ट्रैक्टर को किया जप्त

Share this

आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बीती रात वन विभाग ने लकड़ी लोड ट्रैक्टर को जप्त किया है। वन विभाग के वन परिक्षेत्र के रेंजर रविशंकर श्रीवास्तव ने बताया की भंवरडीहा के जंगल से जलाऊ लकड़ी लोडकर ट्रैक्टर से अवैध परिवहन की जा रही थी। जहाँ गस्ती के दौरान वन विभाग की टीम ने सोल्ड ट्रैक्टर में अवैध रूप से लादे लकड़ी एवं ट्रैक्टर को जप्त कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है ।जिनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा है । लकड़ी तस्करों पर वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है जिसके बावजूद भी तस्करों के हौसले बुलंद है। अवैध लकड़ी तस्करों के हौसले को पस्त करने के लिए वन विभाग के द्वारा उनके वाहनों को राजसात की भी कार्रवाई की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *