क्राइम वॉच

बिलासुपर में डबल मर्डर: संदिग्ध हालत में दो महिलाओं का शव मिला, इधर अंबिकापुर में लापता लड़की की लाश मिली

Share this

बिलासपुर। जिले में डबल मर्डर की वारदात हुई है। बिलासपुर शहर की दो म​हिलाओं की लाश संदिग्ध अवस्थ लाश मिली है। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रतनपुर बायपास से बरामद किया है। रतनपुर थाना पुलिस ने मृतक महिला की पहचान की है। पता चला है कि दोनों महिलाएं बिलासुर की रहने वाली है। डबल मर्डर को लेकर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

अंबिकापुर में लापता लड़की की मिली लाश

अंबिकापुर में लापता 19 साल की लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जामडीह गांव के पहाड़ से लड़की की लाश बरामद की। बताया जा रहा है कि लड़की 2 मार्च से लापता थी। वहीं अब बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजनों का कलेजा फट सा गया। लुड्रा थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *