- राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध-विधायक श्री चंदन कश्यप
- प्रदेश के किसानों के हितों के लिए लिये गये अहम् फ़ैसले
नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्री चंदन कश्यप आज रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा आयोजित किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के खेल मैदान में आयोजित हुआ। विधायक श्री चंदन कश्यप ने किसानांे को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। किसान मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को बाहर की तकनीक के बारे में अवगत करवाना तथा कृषि में हो रहे नए-नए बदलावों की जानकारी देना है। किसान इन मेले में आकर अपने आप को नई तकनीक के साथ जोड़ सकते हैं तथा नए-नए उपकरणों के बारे में जान सकते है।
विधायक श्री कश्यप ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए हितों के लिए नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी योजना प्रारंभ की है। यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि खेतों में रासायनिक खाद का उपयोग न करें, और जहां तक संभव हो जैविक खाद को अपनायें। विधायक श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में गौठानों की शुरूआत की है और उसकी जिम्मेदारी समूहों को दी है, जिससे समूह के लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल रही है। उन्होंने जिले के किसानों को आधुनिक खेती अपनाने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिलेवासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर-अंतागढ़ मुख्यमार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति प्रदान की है। जिससे यहां के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। जिला पंचायत सुकमा के अध्यक्ष श्री हरिश लखमा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा बीते 37 वर्षो से क्षेत्र के दलित एवं आदिवासियों की बेहतरी के लिए निंरतर कार्य कर रही है। मिशन द्वारा यहां के आदिवासियों को शैक्षणिक, नैतिक एवं कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है, जो कि बधाई के पात्र है। प्रदेश सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई जनकल्याणकारी कार्य कर रही है, हमें इसका लाभ लेना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। कार्यक्रम के आरंभ में विधायक श्री चंदन कश्यप ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथियांे ने ठाकुरजी, मां शारदा एवं स्वामी जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। स्वागत भाषण रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी रामतत्वानंद जी महाराज ने किया। वहीं कृषकों को आर्शीवचन सचिव रामकृष्ण मिशन स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने दिया। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, संगठन पदाधिकारी श्री रजनू नेताम सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित कर किसाानों के लिए सचंालित योजनाओं-कार्यक्रमों आादि की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी सहित कमिश्नर श्री जी.आर चुरेन्द्र, कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल देव, वनमंडलाधिकारी श्री एन.आर. खुंटे, संयुक्त संचालक कृषि श्री एम.एस.ध्रुव, एसडीएम श्री दिनेश नाग, उपसचंालक कृषि श्री बी.एस.बघेल के अलावा जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के किसान मौजूद थे।

