प्रांतीय वॉच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नहीं हुई कोरोना वैक्सीन की चोरी, कलेक्टर ने कहा गलत मिली थी सूचना

Share this

बेमेतरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से वैक्सीन की चोरी नहीं हुई है, रिकार्ड चेक करने पर 90 अतिरिक्त डोज मिला है, कलेक्टर शिवअनंत तायल ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुबह वैक्सीन चोरी होने की गलत सूचना मिली थी। यह मामला बेमेतरा जिले के नवागढ़ का है। बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। दूसरे चरण में बुजुर्गों को अभी टीका लगाया जा रहा है। इस बीच एक बड़ी लापरवाही की खबर आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *