दुर्ग : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल जिला दुर्ग के ११ अनियमित प्लेसमेंट कर्मचारियों को विगत दिनों सेवा से पृथक कर दिया गया था जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का सवाल उठ खड़ा हो गया था इस संबंध में हाउसिंग बोर्ड के अनियमित कर्मचारी और छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के अनिल देवांगन, संयोजक, रवि गड़पाले अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने आयुक्त आयाज तंबोली जी से मुलाकात की इसके साथ ही हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा जी और विभागीय मंत्री मोहम्मद अकबर जी से मुलाकात कर कार्य में पुनः रखने हेतु निवेदन किया गया इस विषय को गंभीरता से लेते हुए माननीय मोहम्मद अकबर जी ने तुरंत उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा किसी की भी नौकरी नहीं जाएगी सारे कर्मचारियों को वापस विभाग में ले लिया गया है, सभी कर्मचारियों की विभाग में वापसी हो गई है ।इसके लिए हम सभी अनियमित कर्मचारी माननीय मंत्री मोहम्मद अकबर जी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने अपने जन घोषणापत्र में किए वादे को निभाते हुए कर्मचारियों की विभाग में वापसी की है।
छ.ग. गृह निर्माण मंडल के 11 प्लेसमेंट कर्मचारियों की बहाली

