प्रांतीय वॉच

सत्यनारायण पटेल  भाजपा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए 

Share this
पुरूषोत्तम कैवर्त/ कसडोल : भाजपा के जुझारू एवं किसान नेता सत्यनारायण पटेल को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ने जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है । सत्यनारायण पटेल की नियुक्ति पर भाजपाईयों ने उन्हें बधाई दी है एवं आशा व्यक्त किया है कि उनके ऊर्जा का लाभ पार्टी को मिलेगा । भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ने  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ,प्रदेश कोषा – ध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल , जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े तथा वरिष्ठ नेताओं की सहमति से अपने संगठन का विस्तार किया है जिसमें कसडोल क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले किसान नेता सत्यनारायण पटेल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है ।सत्यनारायण पटेल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है ।अपने नियुक्ति पर सत्यनारायण पटेल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय , कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधान – सभा अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल , किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े , किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ,के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने हर सम्भव प्रयास करूंगा । सत्यनारायण पटेल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर डॉ अजय राव, राजकुमार जायसवाल ,श्याम बाई साहू, राज कुमार साहू,कृष्ण कुमार पटेल, सुदीप मानिकपुरी, राम चंद ध्रुव, खुब लाल साहू,भीखम कैवर्त्य, पुरुषोत्तम कैवर्त्य,शत्रुहन पैंकरा,प्रदीप मिश्रा,संतोष कश्यप, नवीन मिश्रा, राम कैवर्त्य,राजकुमार बरिहा,अरविंद भारती, सेवक यादव, राजकुमार यादव, अघोरी साहू, भारती बाला, छत्त राम पटेल, उमेंद राम वर्मा, बृज लाल यादव, दिलहरन जायसवाल, अनिल श्रीवास, राम भरोस साहू, खम्भन वर्मा, सुख दयाल पटेल, फणेन्द्र पटेल राम दयाल पटेल, चन्द्रीका पटेल, राम कुमार रजक ओमप्रकाश निराला, पुसाऊ कैवर्त्य, रवि कैवर्त्य, घनश्याम मांझी कमलेश यादव, धर्मेन्द्र पैंकरा, नर्मदा यादव, शांति साहू, रंजीता पवार, नारायण पैंकरा राम सिंह पैंकरा, टीमन साहू, रामगोपाल घृतलहरे, ईश्वर पटेल, भारत दास, संत राम वर्मा, अंजीव जायसवाल, देवचरण साहू, गोटी लाल साहू, गुनी राम साहू, सेवक साहू, नागेश साहू, गणेश साहू, कमल कैवर्त्य, कमल साहू, कमल दीप श्रीवास राम गिलास साहू, कृष्ण यदु, हेमंत यादव, प्रहलाद जायसवाल, राम दत्त श्रीवास, बृज घृतलहरे, पी एल टण्डन, लीलाम्बर यादव,आनंद सोनी, रामचरण साहू, लेख राम कश्यप,देवेन्द्र पैंकरा, लक्ष्मी नारायण साहू,आदि नेे बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है कि उनके ऊर्जा एवं अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *