प्रांतीय वॉच

कांकेर ज़िले के हाराडुला इलाके में हाथियों का हमला

Share this
अक्कू रिजवी/ कांकेर। जंगली हाथियों के उपद्रव से छत्तीसगढ़ के अनेक जिले प्रभावित हैं । हाथियों के दल ग्रामीण इलाकों के लिए तथा फसल के लिए बहुत बड़ा संकट माने जा रहे हैं। अब इनका हमला कभी-कभी उत्तर बस्तर कांकेर जिले में भी होने लगा है । आज प्राप्त सूचना के अनुसार 20 हाथियों का एक दल चारामा  परि क्षेत्र की हारा डुला रेंज में उछल कूद मचाता हुआ ग्रामीणों के मकानों तथा खेतों की फसलों को बर्बाद कर रहा है । वन विभाग ने थोड़ी बहुत सतर्कता दिखाते हुए आसपास के गांवों में जंगली हाथियों से बचने हेतु मुनादी करवा दी है लेकिन इस बीच हाथियों के दल ने तुएगहन क्षेत्र में ग्रामीणों का बहुत भारी नुकसान किया, ऐसा बताया जाता है। इसके अलावा हाथियों का हमला चारामा परिक्षेत्र के पंडरीपानी, करिहा, अकला डोंगरी में भी हुआ है। नवीनतम समाचारों के अनुसार फिलहाल हाथियों का दल मांझी लारी में है और वन विभाग ने अपने कर्मचारियों तथा ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है, ताकि वे हाथियों को भड़काने वाली कार्यवाही न करें और कोई बहुत बड़ा जानमाल का नुकसान ना होने पाए।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *