प्रांतीय वॉच

कोविड टीका लगने के 17 घण्टे बाद बुजुर्ग महिला की हुई मौत, डॉक्टरों ने कहा, ‘वैक्सीनेशन के कोई साइड इफेक्ट नहीं’, बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ थी, बीमारी से हुई बुजुर्ग महिला की मौत

Share this

जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर में कोविड टीका लगने के 17 घण्टे बाद 65 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. हालांकि, डॉक्टरों ने महिला की मौत, बीमारी से होना बताया है. डॉक्टरों ने कहा है कि वैक्सीनेशन के कोई साइड इफेक्ट नहीं है. वैक्सीनेशन के बाद बुजुर्ग महिला ठीक थी, घर जाने के बाद रात में तबियत बिगड़ी थी. महिला को सांस लेने में तकलीफ थी. दरअसल, बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 21 फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था. यहां स्वस्थ होने पर 2 मार्च को बुजुर्ग महिला को डिस्चार्ज किया गया था.
इस बीच 3 मार्च को बुजुर्ग महिला को कोविड टीका लगाया गया. यहां डॉक्टरों की निगरानी में ठीक थी. टीका लगने के बाद वह घर चली गई और रात में बुजुर्ग महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई. इसके बाद परिजन उसे लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे. यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.
डॉक्टरों ने कहा है कि बुजुर्ग महिला का हृदय बड़ा हो गया था, उसका ब्लड प्रेशर, शुगर बढ़ा हुआ था और दोनों फेफड़े के निचले भाग में निमोनिया था, जिसकी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत थी. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. उसे बचाया नहीं जा सका.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *