प्रांतीय वॉच

दिलहरण जायसवाल बनाए गए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कसडोल के मंडल अध्यक्ष

Share this
पुरूषोत्तम कैवर्त/ कसडोल : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माननीय गौरीशंकर अग्रवाल, जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद गुहाराम अजगल्ले एवं जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े के दिशा निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल की सहमति से दिलहरण जायसवाल को कसडोल मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। दिलहरण के मंडल अध्यक्ष बनने पर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिलहरण जायसवाल बहुत ही सरल स्वभाव का व्यक्ति एवं जुझारू कार्यकर्ता है इनके नेतृत्व में मोर्चा मजबूत होगा और भारतीय जनता पार्टी को आने वाले दिनों में बहुत लाभ होगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *