आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर जिले के सनावल पुलिस ने अवैध नशीली कप सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के पास से 16 नग नशीली कफ़ सिर्फ बरामद किया है। सनावल थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुलरुडीह मैं अवैध प्रतिबंधित कफ सिरप बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना प्राप्त होते ही बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भापुसे) एवं उच्चाधिकारियों के संज्ञान में देते हुए आरोपी के यहां रेड की कार्यवाही की गई ।कार्यवाही के दौरान आरोपी सूर्यदेव यादव से 16 नग अवैध नशीली कफ सिरप जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक विकास कुजूर,आरक्षक विजय पैकरा, शिवशंकर सिंह, राम मूरत यादव का अहम योगदान रहा है।
अवैध नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, सनावल पुलिस की कार्यवाही

