प्रांतीय वॉच

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का तखतपुर प्रवास ,बूथ के कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

Share this

संतोष ठाकुर/ तखतपुर । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर जिला संगठन प्रभारी  मोती लाल साहू   2-3-2021 दिन मंगलवार को एक दिवसीय तखतपुर प्रवास पे रहेंगे। इस दौरान वे संकरी  में प्रातः 11:00 गायत्री मंदिर एवं तखतपुर में दोपहर 1:30 बजे तखतपुर भाजपा कार्यालय में मंडल में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे l उक्त बैठक में राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य श्रीमती हर्षिता पांडेय एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष रामदेव कुमावत  सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल तखतपुर एवं संकरी के समस्त मंडल पदाधिकारी ,कार्यकारिणी सदस्यों, जिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों , समस्त बुथ अध्यक्ष गण,शक्ति केन्द्र के संयोजक सह संयोजकों एंव नवनियुक्त मोर्चा मंडल पदाधिकारी ,अध्यक्ष ,पार्षद एवं जनपद सदस्य उपस्थित रहेंगे lउक्त जानकारी संयुक्त रूप से तखतपुर एवं संकरी के मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय एवं बी आर महोबिया ने दी l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *