नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के असम दौरे से पूरा प्रदेश कांग्रेस मय हो गया है। असम प्रभारी महासचिव जितेंद सिंह भी साथ हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के प्रभार वाले अपर असम में विकास उपाध्याय की मेहनत रंग ला रही है। पूरा क्षेत्र कांग्रेस मय हो गया है। विकास उपाध्याय प्रियंका गांधी के साथ साये की तरह पूरे कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका में नजर आ रहे हैं। विकास उपाध्याय ने पिछले कुछ समय मे ही असम में जो जमीं तैयार की है उनके इन कार्यों से प्रियंका गांधी गदगद हुईं।
असम दौरा : विकास उपाध्याय निभा रहे सक्रिय भूमिका, प्रियंका गांधी ने की तारीफ

