प्रांतीय वॉच

कृषक दिवस के रूप में मनाया गया स्वर्गीय श्यामाचरण शुक्ल की जयंती

Share this
यामिनी चंद्राकर/ छुरा : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कांग्रेसियों द्वारा स्वर्गीय पण्डित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती छुरा के लोकनिर्माण विभाग  में कृषक दिवस के रूप में मनाया गया। पं. शुक्ल अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं सिंचाई प्रबंधन के कुशल विशेषज्ञ थे और इस दौरान उनके द्वारा किए विकास कार्य भी लोगों को याद है।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसियों, जिला, ब्लाक, जोन, सेक्टर, बूथ के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण द्वारा अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही पं. श्यामाचरण शुक्ल के छायाचित्र पर श्रद्धासुमुन अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्व. शुक्ल के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन मे आत्मसात करने का संकल्प भी लिया। कांग्रेसियों ने स्व. शुक्ल द्वारा कृषि और नहरों के क्षेत्र में किए गए उनके अभूतपूर्व कार्यों की सराहना की। उनके द्वारा किए गए इन कार्यों से क्षेत्र के किसानों को होने वाले फायदे की जानकारी भी साझा की गई। कांग्रेसियों ने पं शुक्ल द्वारा कृषि और नहरों के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के कारण उन्हें किसानों का मसीहा बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मक्खू दीक्षित, जनपद कृषि सभापति प्रहलाद यदु, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव हरीश यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष सलीम मेमन, महिला ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा ध्रुव, पूर्व पार्षद शमीम मेमन, एनएससीआई ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित, पूर्व पार्षद सुल्तान खान, पूर्व पार्षद अवधेश प्रधान, इंटक जिला अध्यक्ष शशांक चौबे, इंटक ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत राम ठाकुर, युवा नेता रितेश दीक्षित, अखिल चौबे, पवन ठाकुर, डिगेश सेन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता  उपस्थित थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *