प्रांतीय वॉच

घटना दुर्घटना की खबरों में बाधा डाल रहा टोल प्लाजा

Share this
  • हर खबर के लिए टेक्स भरने को मजबूर हो रहे पत्रकार
प्रकाश नाग/ कोण्डागाँव/केशकाल : जिला कोण्डागाँव लगभग हाईवे 30 के दोनों तरफ बसा है,जो केशकाल से लेकर घोडागाँव 80-85 किमी के रेंज में है वही,टोल प्लाजा के अस्तित्व में आने के बाद अब जिले के पत्रकारों को खबर कवरेज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि जिला मुख्यालय से महज 7 किमी की दूरी के टोल के बाद कोंडागाँव जिले के मुख्य ब्लॉक जिनमे फ़रसगाँव, केशकाल बडेराजपुर व माकड़ी ब्लॉक के क्षेत्र आते है जहाँ समाचार संकलन व घटना दुर्घटना के लिए मीडिया कर्मी जाते है।
लेकिन टोल के प्रारंभ होने के बाद से मीडिया कर्मियों के लिए नेशनल हाइवे अथार्टी के द्वारा कोई दिशा निर्देश जारी  नही करने के चलते  मीडिया कर्मियों को मजबूरी में टोल पर शुल्क देना पड़ रहा है जबकि वे किसी व्यावसायिक कार्य के लिए नही सफर कर रहा होता है, वही कभी कभी पत्रकार टोल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार का शिकार भी हो जाता है।
लगातार मिल रही शिकायत के चलते शनिवार  27 फरवरी को प्रेस क्लब कोंडागाँव मसोंरा स्थित टोल पहुंचा था जहाँ टोल कर्मियों के साथ मामले में चर्चा कर जनसंपर्क कोण्डागाँव से जारी मीडिया कर्मियों की सूची भी अथार्टी को सौंपी गई,जहाँ टोल मैनेजर ने आस्वस्त किया कि किसी भी मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार कोई कर्मचारी न करे ध्यान रखा जाएगा।
ज्ञात हो कि मीडिया कर्मियों के समाचार संकलन  के दौरान आवाजाही के लिए अब तक शासन द्वारा कोई गाइडलाइन जारी नही करने के चलते अक्सर टोल प्लाजा में मीडिया कर्मियों को परेशान होते देखा जा सकता  है,जिसके चलते घटना दुर्घटना, व समसामयिक की खबरे संकलन करने में भी पत्रकारों को देर हो जाती है कभी कभी खबरो से मीडिया कर्मी चूक भी जाता है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *