प्रांतीय वॉच

मुंगेली : जिले में 98 जोडे़परिणय सूत्र में बंधे, मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

Share this

सुनील नार्गव/ मुंगेली : राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 27 फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी के प्रांगण में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम के गरिमामय वार्तावरण में विभिन्न धर्मो के 98 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से नव वैवाहिक जोड़ो से बातचीत कर उन्हे आर्शीवाद प्रदान किया और उनके सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम छत्तीसगढ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू की मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री साहू ने परिणय सूत्र में बंधे नव दम्पतियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। नवदम्पतियों के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रमसामाजिक समरस्ता का मिशाल है जहां विभिन्न धर्मो केपरिवारके बेटा-बेटियों का विवाह एक मंच पर उनके अपने रिति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम से अनावश्यक व्यय और प्रदर्शन से मुक्ति मिलती है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गरीब परिवारों के बेटा-बेटियों की विवाह सम्पन्न कराकर सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से आपसी भाई चारा और सौहार्द बढ़ता है। मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित लोग, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित होकर वर-वधु को आर्शीवाद प्रदान करते है। ऐसे आर्शीवाद बहुत कम लोगों को मिलता है। ऐसे वर-वधु भाग्यशाली है। बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद अरूण साव ने नव दम्पतियों के साथ-साथ वर और वधु पक्ष के लोगों को अपनी बधाई देते हुए कहा कि एक साथ एक ही मंडप पर भव्य और शानदार आयोजन खुशी की बात है। नव दम्पतियों को उनके सुख समृद्धि की कामना की और आदर्श पति-पत्नी के रूप में जीवन यापन कर समाज में एक मिशाल स्थापित करने की बात कहीं है।
मुंगेली विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने भी मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर वर-वधु को आर्शीवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन से फिजूल खर्चो पर रोक लगती है और सामाजिक बुराईया भी दूर होती है। नव दम्पति अपने वैवाहिक जीवन की शुरूआत करेंगे। कुछ समय बाद उनमें आर्थिक परेशानी आएगी। इसे दूर करने हेतु उन्होने शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर वैवाहिक जीवन को और अधिक सुखमय बनाने की बात कहीं।
मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम को जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर ने भी संबोधित किया कि इस पावन धरा पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में 98 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे है। यह खुशी की बात है। वर-वधु को नए दाम्पत्य जीवन की शुरूआत के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी ने नव वैवाहिको को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। हर माता पिता को अपने बच्चों की शादी की चिंता होती है। मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन से अब वे चिंता मुक्त होकर शादी करा सकते है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा शादी की समाग्री, पंडाल, वैवाहिक आभूषण आदि की व्यवस्था की जाती है और विधिवत तरीके से विवाह संस्कार सम्पन्न होता है। नव दम्पतियों से समाज और देश की विकास में सहभागी बनने का आव्हान किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत के सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति के सभापति वशी उल्लाह खा और जिला पंचायत सदस्य श्रीमति जागेश्वरी वर्मा भी संबोधित किया। तत्पश्चात् राज्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री साहू और विधायक श्री मोहले सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वर-वधु के उपर फूल की वर्षा कर उनके सुख समृद्धि की कामना की और वैवाहिक जीवन प्रारंभ करने के लिए टीकावन के रूप में वर-वधु को समाग्री और राशि प्रदान की।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संतुलाल सोनकर, नगर पंचायत पथरिया के अध्यक्ष ग्वालदास अनंत, कलेक्टर पी.एस एल्मा, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, अपर कलेक्टर राजेश नशीने, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, जिला पंचायत के सदस्य श्रीमति दुर्गा उमाशंकर साहू, श्रीमति शीलू साहू, प्रतिष्ठित नागरिक लोकराम साहू, शैलेष पाठक, सहित बड़ी संख्या में वर-वधु के परिजन, नगर पालिका के पार्षदगण, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री एल्मा के कुशलमार्ग दर्शन में मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम के सफलता के लिए व्यापक और उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। जिसकी सभी लोगों ने मुक्त कंट से सराहना की। कार्यक्रम का संचालन एम. आई.एस. प्रशासक अशोक सोनी ने किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र कश्यप ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *