संजय महिलांग/ नवागढ़। नगर पंचायत नवागढ़ द्वारा निकाय क्षेत्र स्थित मनाबन्द तालाब में विशेष सफाई अभियान कर श्रमदान किया गया, शासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 प्रारम्भ किया गया है जिसके तैयारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें नगर के मुख्य एवं धार्मिक स्थल के समीप स्थापित मानाबन्द तालाब चारो ओर सफाई कार्य, तालाब में चुना डाला गया एवं तालाब के चारो तरफ फैले गंदगी की साफ सफाई कार्य किया गया जिसमें नगर पंचायत के अधिकारी/ कर्मचारी, सफाई मित्रो के द्वारा श्रमदान किया गया। जिसमे मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री डी एल बर्मन, उपअभियंता विवेक रंजन तिर्की, सफाई दरोगा, प्रवीण बोयरे, पीआईयू विकास जांगडे, कुशाल देवांगन, स्व सहायता समूह की दिदिया समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।
नगर में किया गया विशेष सफाई अभियान के तहत श्रम दान
