प्रांतीय वॉच

भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनी श्रीमती नूरीता प्रदीप कौशिक 

Share this

संतोष ठाकुर / तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय की सहमति से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती जयश्री चौकसे ने तखतपुर जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती नूरीता प्रदीप कौशिक को भाजपा महिला मोर्चा की जिले की उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिससे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की  महिला कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता व्याप्त है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय सहित जिला कोर ग्रुप के प्रति आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर श्रीमती नूरीता प्रदीप कौशिक ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास करते हुए नियुक्ति की है उस विश्वास पर खरा उतरने भरसक प्रयास करूंगी। अधिकाधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने प्रयास किया जाएगा। ज्ञात हो कि पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से श्रीमती कौशिक भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ कर सक्रियता से कार्य कर रही है।अपने जनपद अध्यक्ष कार्यकाल में तखतपुर जनपद पंचायत को छत्तीसगढ़ का प्रथम बाल मित्र जनपद पंचायत बनाने का श्रेय भी आपको जाता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *